विकास कार्यों और सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में मॉडल बने लोरमी – अरुण साव

उप मुख्यमंत्री ने रायपुर में लोरमी के अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की, मैदानी स्तर पर योजनाओं का हाल-चाल भी जाना

कहा लोरमी के विकास के लिए मैं भी आपकी टीम का हिस्सा, हम सब मिलकर जन आकांक्षाओं को करेंगे पूरा

उप मुख्यमंत्री ने रायपुर में लोरमी के अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की, मैदानी स्तर पर योजनाओं का हाल-चाल भी जाना

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने रायपुर में लोरमी के विकासखण्ड और तहसील स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की प्रगति और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में अधिकारियों से कहा कि लोरमी के विकास और वहां के नागरिकों को खुशहाल बनाने के लिए मैं भी आपकी टीम का हिस्सा हूं। हम सब मिलकर क्षेत्र का तेजी से विकास करेंगे और जन आकांक्षाओं को पूरा करेंगे। विकास कार्यों और सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में लोरमी प्रदेश में नज़ीर बने, ऐसा काम हम सबको मिलकर करना है।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बैठक में कहा कि हम सबको मिलकर लोरमी की समस्याओं को दूर करना है। क्षेत्रवासियों को सुविधाएं प्रदान करना है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लोरमी के लोगों के लिए नई कार्ययोजनाएं तैयार करें और उन्हें गंभीरता से अमलीजामा पहनाएं। उन्होंने लोक सेवक के तौर पर नागरिकों से अच्छा व्यवहार रखने और उनकी समस्याओं का तत्परता से निराकरण करने को कहा। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपील की के वे अच्छे कार्यों से अपनी पहचान बनाएं। अपने विभाग और खुद की प्रतिष्ठा बढ़ाएं। लोरमी में हो रहे कार्यों का दूसरे विकासखण्ड और तहसील अनुसरण करें, ऐसा काम करें।

श्री साव ने बैठक में लोरमी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सहित सभी विभागों के कार्यों की बारी-बारी से समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने लोरमी के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को शहर में नगर पालिका के अनुरूप सुविधाएं विकसित करने को कहा। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को सिंचाई और घरेलू उपयोग के लिए क्षेत्र में पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। श्री साव ने जिला खाद्य अधिकारी को अचानकमार क्षेत्र में बारिश के दिनों में पर्याप्त राशन का भंडारण करने को कहा। उन्होंने पीडीएस दुकानों की संख्या बढ़ाने के साथ ही सभी दुकानों की व्यवस्था जांचने के भी निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने श्रम विभाग के अधिकारियों को विभागीय योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए निर्देशित किया। उन्होंने संगठित क्षेत्र और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के पंजीकरण और योजनाओं की जानकारी देने शिविर आयोजित करने को कहा। उन्होंने इन शिविरों में श्रमिकों को अन्य विभागों की योजनाओं की भी जानकारी देने को कहा। श्री साव ने जनपद पंचायत कार्यालय में हेल्प-डेस्क स्थापित कर लोगों को अपेक्षित जानकारियां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »