नियद नेल्लानार के स्वीकृत कार्यो को समय पर पुर्णं करना सुनिश्चित करें – कलेक्टर मांझी

मौसमी बिमारियों की रोकथाम के लिए जिले के सभी आश्रम छात्रावास और आंगनबाड़ी के बच्चों का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश

मसपुर के निर्माणाधीन कार्यों को गंभीरता पूर्वक समय पर पूर्ण कराने के निर्देश

साप्ताहिक समय सीमा की बैठक कलेक्टर श्री बिपिन मांझी कें द्वारा जिला कार्यालय के सभा कक्ष में लिया गया। नीति आयोग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी कार्यों को जिले के पहुंचविहीन क्षेत्रों के ग्रामिणों तक पहुंचाने के लिए हाट बाजारों में शिविर लगाकर जानकारी देना सुनिश्चीत करें। उन्होंने मौसमी बिमारियों की रोकथाम के लिए जिले के सभी आश्रम छात्रावास और आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश सीएमएचओ डॉ. टीआर कुंवर को दिये हैं। उन्होंने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले के आश्रम छात्रावासों में पदस्थ अधीक्षकों को मुख्यालय में निवास करने एवं बच्चों का मौसमी बिमारियों से रोकथाम के लिए स्वास्थ्य परीक्षण करवाकर दवाईयां उपलब्ध कराएं। कलेक्टर श्री मांझी ने नियद नेल्लानार योजनातंर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यो को शीघ्र पूर्णं कराने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को निर्देशित करते हुए कहा कि मसपुर के गोटुल को पक्का बनाना सुनिश्चित करें। उन्होेंने आश्रम छात्रावास के निरीक्षण हेतु बनाए गये नोडल अधिकारियों को 24 अगस्त से पूर्व निरीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं।
कलेक्टर श्री मांझी ने समय सीमा के लंबित प्रकरणों एवं पत्रों की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि समय सीमा मे प्रकरणों का निराकरण करना सुनिश्चित करें ताकि राज्य शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जिले के ग्रामीणों को समय पर मिल सके। उन्होंने नियद नेल्लानार, प्रधानमंत्री आवास तथा वर्ष 2024-25 के लिए पहुचविहीन केन्द्रों में मध्यान्ह भोजन, पूरक पोषण आहार और राशन सामग्री भण्डार और हाईस्कूल कोहकामेटा के भवन निर्माण के संबंध में लोक निर्माण विभाग को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में की गई कस्टम मिलिंग, चावल योजनांतर्गत चावल जमा किये जाने, धान उपार्जन केन्द्रों और ग्राम पंचायतों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने राज्य सरकार के द्वारा निर्यात को बढ़ावा दिये जाने अधोसंरचना विकास के लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। जिले में स्वीकृत आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन के लिए कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदो में शीघ्र भर्ती करने के निर्देश महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिए। उन्होंने पशुधन विकास विभाग के उप संचालक को निर्देशित करते हुए कहा कि पशुधनों को बिमारियों से बचाने के लिए शिविर लगाकर टीकाकरण कराएं।  उन्होंने नारायणपुर मेनरोड़ पुलिया निर्माण कार्य एवं पेयजल विद्युतीकरण सड़क निर्माण आदि लंबित कार्यो को पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य विभाग के कार्यपालन अभियंता को निर्देशीत करते हुए कहा कि नियद नेल्लानार योजनातंर्गत स्वीकृत कार्यो को गंभीरता पूर्वक पूर्ण कराएं।
अपर कलेक्टर श्री बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई ने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नियद नेल्लानार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों को डेस बोर्ड में अनिवार्य रूप से अपलोड कराएं। निर्माणाधीन स्कूल भवनों सहित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने निर्देशित किये। उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजनांर्गत जिले में 23 अगस्त से 10 सितंबर तक शिविर लगाकर आधार कार्ड, जनधन खाता, आयुष्मान कार्ड, वनाधिकार पत्र, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना से हितग्राहियों को लाभान्वित किये जाने हेतु निर्देशित किये। उन्होंने कहा कि विकासित भारत संकल्प यात्रा योजना के तर्ज पर शिविर आयोजित कर मोबाईल मेडिकल युनिट से अंदरूनी क्षेत्रों के ग्रामीणों को लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के डीएमसी को निर्देशित कहा कि संक्रामक रोगो से बचाव के लिए ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर दवाईयां एवं मच्छरदानी वितरण कराने के निर्देश दिये। नल कनेक्शन पहुंचाने का कार्य शीघ्र पूर्ण कराएं। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनदर्शन में प्राप्त हुए आवेदनों का शीघ्र निराकरण कराएं।
बैठक में संयुक्त कलेक्टर अभिषेक गुप्ता, एस.डी.एम. अभयजीत मंडावी, डिप्टी कलेक्टर डॉ. सुमित गर्ग, सहायक आयुक्त बद्रीश सुखदेवे, जिला शिक्षा अधिकारी लखनलाल धनेलिया, जिला कोषालय अधिकारी हरिश साहू, उप संचालक कृषि बीएस बघेल, जनपद सीईओ नारायणपुर एलएन पटेल, ओरछा मेघलाल मण्डावी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »