छत्तीसगढ़ में गोल्फ खेलों का अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर, इससे देश-विदेश में खेलों के क्षेत्र में बनेगी प्रदेश की पहचान: ओपी चौधरी

पंजाब प्रथम और महाराष्ट्र ने दूसरा स्थान प्राप्त किया
नवा रायपुर में 24 से 26 अक्टूबर तक नेशनल गोल्फ चैंपियनशिप का हुआ आयोजन
देश के 20 राज्यों की टीमों ने लिया हिस्सा

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में खेलों की शानदार अधोसंरचना तैयार हो रही है और राष्ट्रीय स्तर के खेलों का आयोजन लगातार कर रहे हैं। परंपरागत खेलों के साथ ही गोल्फ जैसे खेलों के आयोजन से छत्तीसगढ़ को खेल के क्षेत्र में एक नई पहचान मिली है। यह बात  नेशनल गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित गोल्फ खेल प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में वित्त और आवास मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कही। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के लोग अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। इनकी प्रतिभा को निखारने के लिए सरकार द्वारा इन्हें लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है।
श्री चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विकास की अपार संभावनाएं हैं। छत्तीसगढ़ खनिज, वन, उद्योग आदि क्षेत्रों में विकसित राज्य है। नवा रायपुर को प्रदूषण मुक्त शहर के रूप में विकसित किया जा रहा है। नवा रायपुर में पानी की उपलब्धता भरपूर है। यहां पर पीपल फॉर प्यूपिल का कैंपेन चलाकर पर्यावरण को स्वस्थ्य बनाने की दिशा में कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में गोल्फ के खेल के संभावनाओं को बढ़ाने के लिये यह आयोजन मील का पत्थर साबित होगा। नवा रायपुर में गोल्फ खेल के लिए 200 एकड़ का क्षेत्र सुरक्षित है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, एन.आर.डी.ए. के सीईओ श्री सौरभ कुमार सहित सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी उपस्थित थे।


गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष श्री जक्सय साह ने कहा कि गोल्फ में धैर्य और एकाग्रता की जरूरत होती है। इस खेल को छत्तीसगढ़ के गांव-गांव तक ले जाएं, इस खेल को बढ़ावा देने की जरूरत है।
नेशनल गोल्फ फेडरेशन के संस्थापक एवं महासचिव श्री आर्यवीर आर्य ने कहा कि गोल्फ के प्रति उत्साह ने सिद्ध कर दिया कि गोल्फ को छत्तीसगढ़ में बढ़ावा दिया जा सकता है। खेल के इस आयोजन में सरकार ने मदद दी। इस प्रतियोगिता में देश के 20 राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर छत्तीसगढ़ का नाम गोल्फ खेल में नाम रोशन कर दिया। गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया (जीएफआई) खेल, पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और विजन भारत 2047 के लिए काम करने प्रतिबद्ध है। नवा रायपुर में चौंपियनशिप का आयोजन होने से नवा रायपुर के गोल्फकोर्स को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमोट करने का प्लेटफार्म तैयार होगा।
विजेताओं को मिला पुरस्कार
चैंपियनशिप के लिए पहला पुरस्कार पंजाब को 10 लाख रुपए, वाउचर एवं ट्रॉफी तथा महाराष्ट्र को रनरअप पुरस्कार के रूप में 6 लाख रुपए, वाउचर एवं ट्रॉफी दिया गया। अन्य पुरस्कारों में विजेता श्री संजू की आईफोन 16 प्रो मैक्स तथा श्री एम.के. मोहंती को विजेता नेट को आईफोन 16 प्रो दिया गया।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »