निक्षय-निरामय के प्रचार-प्रसार रथ को हरी झंडी दिखाकर उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया रवाना

वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ अभियान के तहत प्रचार प्रसार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान में कोरबा के ढोढीपारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मंत्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम विष्णुदेव साय की सरकार में जनता की हित और बेहतर स्वास्थ्य के लिए लगातार काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में घर-घर पहुंच कर लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिले, इसके लिए यह पहल की गई है। टीबी से रोकथाम के लिए जरूरी है कि बीमारी की पहचान समय रहते हो जाय। इसके लिए जरूरी है कि किसी भी तरह से परेशानी होने पर तत्काल स्वास्थ की जांच जरुर कराएं।

मंत्री  देवांगन ने कहा कि 2025 तक देश को बीमारी से मुक्त करने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को टी.बी. मुक्त बनाने की दिशा में यह “100 दिवसीय निक्षय अभियान” एक सकारात्मक पहल है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए इसे जन-आंदोलन बनाना जरूरी है। समाज के सभी वर्गों के सहयोग से इस अभियान को सफल बनाना है। उन्होंने सभी नागरिकों, जन-प्रतिनिधियों, और सरकारी एवं गैर सरकारी संगठनों से अपील की कि वे इस 100 दिवसीय नि-क्षय अभियान का हिस्सा बनकर टी.बी. मरीजों की मदद करें और उन्हें बताए कि “अब टी.बी. लाइलाज बीमारी नहीं है, इसका इलाज संभव है।इस अवसर पर  जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, नरेंद्र पाटनवार, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, पार्षद घनसाय साहू, पूर्व पार्षद लक्ष्मण श्रीवास, पुनीराम साहू, राजेश साहू, हारबाई यादव, सीएमएचओ डॉ एस एन केशरी, डीपीएम पद्माकर शिंदे समेत अधिक संख्या में स्वास्थ्य कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित थे।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »