सनी लियोन के नाम से ले रहे थे महतारी वंदन योजना का लाभ, हुए गिरफ्तार

सिने तारिका सनी लियोन को भी छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंन्दन योजना का लाभ मिल रहा था। इस बात का खुलासा होने के बाद हड़कंप मचा गया। आनन-फानन में बस्तर कलेक्टर ने जांच के निर्देश दिए और संबंधित आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

दरअसल 22 दिसंबर को पीसीसी चीफ बस्तर के पूर्व सांसद दीपक बैज ने प्रेस कांफ्रेस कर आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना महतारी वंदन की राशि सिने तारिका सनी लियोन को मिल रही है। उन्होंने सनी लियोन के नाम पर उनके खाते में ट्रांसफर हुई राशि का भी ब्यौरा मीडिया के सामने प्रस्तुत किया। इसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। शासन ने इस संबंध में जानकारी मांगी तो बस्तर के कलेक्टर हरीश एस ने जांच शुरू कराई।

कलेक्टर हरीश एस को मिली जांच रिपोर्ट में यह बात सामने आयी कि बस्तर के तालूर ग्राम में वीरेंद्र जोशी नामक व्यक्ति ने जालसाजी करके आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती वेदमती जोशी की आईडी से सनी लियोन के नाम से महतारी वंदन का लाभार्थी बन बैठा। वह नियमित रुप से पिछले 10 माह से प्रतिमाह एक हजार रुपये की राशि अपने खाते में हस्तांतरित करा रहा था। जांच में मामला सामने आने के बाद प्रशासन अब वीरेंद्र जोशी को गिरफ्तार कर लिया है।

बस्तर के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि मीडिया में दिखाया जा रहा समाचार महतारी वंदन योजना में सनी लियोन को मिल रहे हजार रुपए की शिकायत प्राप्त हुई जिसकी प्रारंभिक जांच से पता चला की उक्त आवेदन ग्राम तालूर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती वेदमती जोशी की आईडी से रजिस्टर्ड हुआ है।

मामले की जांच किए जाने पर पता चला की वीरेंद्र जोशी नामक व्यक्ति द्वारा जालसाजी कर अवैधानिक तरीके से राशि का आहरण अपने खाते में किया जा रहा है। संबंधित के विरुद्ध शासन के साथ धोखाधड़ी करने के अपराध में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है। उसके बैंक खाते को होल्डकर वसूली की भी कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और तत्कालीन पयर्वेक्षक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कारर्वाई होगी।

 

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »