नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025

राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे सुकमा

स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल, मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

निर्वाचन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

ई वी एम जागरूकता कार्यक्रम कुम्हाररास में मतदाताओं से चर्चा कर दी मतदान की जानकारी

 

राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे सुकमा

राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे सुकमा

राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे सुकमा

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत मतदान पूर्व तैयारियों की जायजा लेने एक दिवसीय सुकमा प्रवास पर रहे। उनके साथ राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव डॉ. सर्वेश्वर नरेंन्द्र भुरे एवं नोडल अधिकारी नगर पालिका एवं पंचायत निर्वाचन (पुलिस) श्री ओ.पी. पाल भी उपस्थित थे।

राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे सुकमा

राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे सुकमा

राज्य निर्वाचन आयोग श्री अजय सिंह ने सुकमा जिले के हैलीपैड में स्थित मीटिंग हाल में जिले वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में चुनाव की अदयतन स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री देवेश कुमार धु्रव ने नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन को सुचारू रूप से संचालन एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने के सम्बन्ध में आवश्यक तैयारियों के सम्बन्ध में जानकारी उपलब्ध करायी। उन्होंने बताया कि नगरीय निकायों में कुल 17 हज़ार 511 मतदाता एवं त्रिस्तरीय पंचायत में 1 लाख 70 हज़ार 228 मतदाता है। नगरीय निकायों में मतदान केंद्र 31 हैं, जिसमें संवेदनशीलता के आधार पर सभी सामान्य मतदान केंद्र हैं। वहीं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए 375 मतदान केंद्र हैं, जिनमें से  संवेदनशील 217 एवं अति संवेदनशील 104 मतदान केंद्र हैं। उन्होंने जिले के समस्त मतदान केन्द्रों की भौतिक स्थिति से अवगत कराया और संवेदनशील मतदान केंद्रों के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही। वहीं पुलिस अधीक्षक श्री किरण चव्हाण ने जिले में मतदान केन्द्रों के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक जानकारी दी।

राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री सिंह बैठक के पश्चात प्राथमिक शाला जनपदपारा सुकमा में स्थित मतदान केंद्र पहुँचे। मतदान केंद्र में मतदाताओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।

इसके पश्चात श्री सिंह ने शासकीय आईटीआई कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्ट्रांग रूम में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी सहित अन्य सभी आवश्यक मूलभूत आवश्यकताओं को समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री सिंह ने मतगणना स्थल में बिजली, पेयजल, शौचालय, पर्याप्त बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, निर्वाचन अभिकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था, मतगणना कक्ष की जानकारी लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »