छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में स्वास्थ्य संकेतकों में अभूतपूर्व सुधार – केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा

केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से छत्तीसगढ़ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में स्थापित कर रहा है नए मानक  – मुख्यमंत्री श्री साय

आदिवासी बहुल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार में अपूर्व योगदान के लिए मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्र सरकार के प्रति जताया आभार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने संसद में दिए अपने वक्तव्य में बताया कि भारत में मातृ मृत्यु दर, शिशु मृत्यु दर और अंडर-फाइव मृत्यु दर में गिरावट की दर वैश्विक गिरावट की दर से दोगुनी से अधिक रही है। उन्होंने कहा कि यह सफलता स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का परिणाम है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री नड्डा ने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल क्षेत्रों का उल्लेख करते हुए कहा कि बीजापुर, कोंटा, नारायणपुर, बस्तर और दंतेवाड़ा में स्वास्थ्य संकेतकों में अभूतपूर्व सुधार दर्ज किया गया है। इन क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सुधार कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के कारण यह सुधार संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अपनाई गई बहुआयामी रणनीतियों ने इस सुधार को गति दी है और इन प्रयासों को स्थाई बनाने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार किया जाएगा।

केंद्र और राज्य के सहयोग से छत्तीसगढ़ में नया बदलाव

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि को केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग का प्रमाण बताते हुए कहा कि यह बदलाव प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री नड्डा की प्रभावी रणनीतियों के परिणामस्वरूप संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदेश के सबसे दूरस्थ इलाकों तक भी पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आदिवासी बहुल क्षेत्रों में माताओं और शिशुओं की देखभाल में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार ने न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाया है, बल्कि आदिवासी इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ और सुलभ बनाने के लिए भी ठोस कदम उठाए हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में केंद्र सरकार से अतुलनीय सहयोग मिला है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार राज्य के प्रत्येक नागरिक को उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए नए स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना, अत्याधुनिक उपकरणों की उपलब्धता और स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति पर विशेष ध्यान दिया  जा रहा है।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »