बस्तर संभाग में समितियों से 58159 मैट्रिक टन खाद एवं 33062 क्विंटल बीज का वितरण

एक लाख 15 हजार किसानों को 600 करोड़ रुपए फसल ऋण वितरित

बस्तर संभाग में आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से 58 हजार 159 मैट्रिक टन उर्वरक तथा 33062 क्विंटल बीज किसानों को उपलब्ध कराया जा चुका है। खरीफ फसल सीजन 2025 के अंतर्गत जिला सहकारी केंद्रीय बैंक जगदलपुर द्वारा बस्तर संभाग में करीब एक लाख 15 हजार किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर 600 करोड़ रुपए अल्पकालीन कृषि ऋण का वितरण किया गया है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक जगदलपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासन की महत्वाकांक्षी योजना सहकार से समृद्धि अंतर्गत बस्तर अंचल के कृषकों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 54 हजार 648 क्विंटल बीज वितरण लक्ष्य के विरूद्ध में 40 हजार 587 क्विंटल भंडारण कर 33 हजार 62 क्विंटल बीज कृषकों को वितरित किया जा चुका है। इसी प्रकार खरीफ फसल सीजन 2025 के तहत किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर अल्पकालीन कृषि ऋण वितरण लक्ष्य 950 करोड़ रुपए के विरूद्ध अब तक एक लाख 14 हजार 929 कृषकों को 600 करोड़ 74 लाख रुपए ऋण प्रदान किया गया है। संभाग में एक लाख 06 हजार 65 मीट्रिक टन खाद वितरण लक्ष्य के विरुद्ध 71 हजार 772 मीट्रिक टन उर्वरक का भंडारण कर अब तक 58 हजार 159 मीट्रिक टन उर्वरक किसानों को वितरित किया जा चुका है।

अल्पकालीन फसल ऋण वितरण के तहत बस्तर जिले के 24256 किसानों को 162 करोड़ 53 लाख रुपए, कोंडागांव के 23301 कृषकों को 122 करोड़ 63 लाख रुपए, नारायणपुर के 4351 किसानों को 25 करोड़ 66 लाख रुपए, कांकेर जिले के 45921 कृषकों को 186 करोड़ 93 लाख रुपए, दंतेवाड़ा के 1943 किसानों को 12 करोड़ 79 लाख रुपए, सुकमा के 7359 कृषकों को 41 करोड़ 04 लाख रुपए तथा बीजापुर जिले के 7798 किसानों को 49 करोड़ 16 लाख रुपए फसल ऋण प्रदान किया गया है।

सीईओ जिला सहकारी केंद्रीय बैंक जगदलपुर ने जानकारी में बताया कि आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से वर्तमान खरीफ फसल सीजन के अंतर्गत अब तक बस्तर जिले में 13963 मैट्रिक टन, कोंडागांव में 14679 मैट्रिक टन, नारायणपुर में 2105 मैट्रिक टन, कांकेर जिले में 23884 मैट्रिक टन, सुकमा में 1615 मैट्रिक टन तथा बीजापुर जिले में 1913 मैट्रिक टन खाद कृषकों को वितरित किया जा चुका है। वहीं दंतेवाड़ा जिला जैविक खेती जिला होने के कारण यहां पर कृषकों को उर्वरक प्रदाय नहीं किया गया है। खरीफ फसल हेतु बीज वितरण के तहत बस्तर जिले में अब तक 7645 क्विंटल, कोंडागांव में 3674 क्विंटल, नारायणपुर में 1337 क्विंटल, कांकेर जिले में 8397 क्विंटल, दंतेवाड़ा में 2184 क्विंटल, सुकमा में 2372 क्विंटल और बीजापुर जिले में 7453 क्विंटल बीज किसानों को वितरित किया गया है। उन्होंने बताया कि डीएपी खाद के विकल्प के तौर पर एसएसपी एवं एनपीके खाद पर्याप्त मात्रा में भंडारण कराया गया है। वर्तमान में अल्पकालीन फसल ऋण वितरण जारी है और फसल ऋण वितरण के तहत सुगन्धित धान, मिलेट्स फसल कोदो-कुटकी एवं रागी सहित मक्का, उड़द, मूंग, अरहर जैसी दलहन व मूंगफली तिलहन और उद्यानिकी फसल के लिए भी किसानों को अभी तक कुल 30 करोड़ 74 लाख रुपए कृषि ऋण वितरण किया जा चुका है।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »