छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग से युवाओं और महिलाओं को मिली नई दिशा

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए नया सवेरा – युवा आयोग की योजनाएँ

“युवा शक्ति, राष्ट्र की प्रगति”

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए नया सवेरा - युवा आयोग की योजनाएँ

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए नया सवेरा - युवा आयोग की योजनाएँ

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए नया सवेरा - युवा आयोग की योजनाएँ

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य के चहुंमुखी विकास में अनेक योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में राज्य के युवाओं को इस विकास में भागीदार बनाने युवा आयोग के माध्यम से अनेक कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।

युवा शक्ति-राष्ट्र की प्रगति इस विचार को साकार करने में छत्तीसगढ़ युवा आयोग एक प्रभावशाली कड़ी के रूप में उभरा है। प्रदेश के युवाओं को सशक्त, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने के लिए आयोग द्वारा कई अभिनव योजनाएँ चलाई जा रही हैं, जो न केवल उनके व्यक्तित्व विकास में सहायक हैं, बल्कि उन्हें समाज और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सक्रिय भागीदारी का अवसर भी दे रही हैं।

छत्तीसगढ़ युवा आयोग की स्थापना युवाओं की समस्याओं के समाधान, मार्गदर्शन और नीति निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए की गई थी। आयोग का युवाओं को शिक्षा, स्वरोजगार और कौशल विकास से जोड़ना, युवाओं के मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक विकास को बढ़ावा देना, युवा संवाद एवं भागीदारी के लिए मंच प्रदान करना, समाज सेवा, नेतृत्व और नवाचार को प्रोत्साहन देना मुख्य उद्देश्य है।

छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग ने वर्ष 2025 में युवाओं, महिलाओं और खेल जगत के उत्थान के लिए अनेक सराहनीय कार्यक्रम आयोजित किए। इन पहलों से न केवल समाज में जागरूकता का प्रसार हुआ, बल्कि सकारात्मक बदलाव और नई ऊर्जा का संचार भी हुआ है।

युवा संवाद
राज्य भर के युवाओं को एक मंच पर लाकर उनके विचारों, समस्याओं और समाधान पर चर्चा के लिए ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जिला, संभाग और राज्य स्तर पर आयोजित किये जाते हैं, जहाँ युवाओं को सरकारी नीतियों, योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी जाती है।

बस्तर संभाग के छह जिलोंकृबस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर और कोण्डागांव में 6 से 9 अप्रैल 2025 के बीच ‘‘युवा संवाद कार्यक्रम’’ का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालयों और महाविद्यालयों के विद्यार्थी, युवा संगठन, एनएसएस व एनसीसी के कैडेट्स तथा खिलाड़ी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। इस कार्यक्रम ने युवाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को प्रबल किया गया।

युवा प्रेरणा शिविर, उद्यमिता और सम्मान
शिविरों के माध्यम से युवाओं में नेतृत्व क्षमता, राष्ट्र सेवा की भावना और टीम वर्क का विकास किया जाता है। शिविरों में अनुशासन, योग, खेलकूद और जीवन जीने की कला की सीख दी जाती है।

युवाओं को स्टार्टअप और स्वरोजगार की दिशा में प्रोत्साहित करने के लिए प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और वित्तीय सहायता के कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं, इसमें महिला उद्यमियों और ग्रामीण युवाओं को प्राथमिकता दी जाती है। राज्य, राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को ”युवा गौरव” और ”युवा प्रेरणा” सम्मान से नवाजा जाता है, जिससे अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलती है।

 डिजिटल युवा सशक्तिकरण एवं नवाचार
आईटी और डिजिटल स्किल्स के प्रशिक्षण के लिए विशेष कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। इससे युवा डिजिटल इंडिया मिशन का हिस्सा बन रहे हैं और रोज़गार की नई संभावनाओं से जुड़ रहे हैं।छत्तीसगढ़ युवा आयोग युवाओं को समाज सेवा से भी जोड़ रहा है। पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, स्वच्छता अभियान, ग्राम विकास, जल संरक्षण जैसे विषयों पर विशेष युवा दल गठित कर कार्य करवाया जा रहा है। इससे युवाओं में समाज के प्रति दायित्व की भावना विकसित हो रही है।

छत्तीसगढ़ अंजोर विज़न/2047
विकसित भारत/2047 और “छत्तीसगढ़ अंजोर विज़न/2047” के लक्ष्य की प्राप्ति में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। 2047 के विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए छत्तीसगढ़ के युवा भी अपना योगदान दे सकें इसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग प्रतिबद्धता से कार्यरत है।

महिला सम्मान और सशक्तिकरण
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च 2025 को अंबिकापुर स्थित राजमोहिनी भवन में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण में योगदान को पहचान देने और उनके कार्यों को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण मंच बना।

इसके अलावा 27 मई 2025 को रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती के उपलक्ष्य में ‘‘महिला सशक्तिकरण संवाद सम्मेलन’’ का आयोजन किया गया। राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण पर सार्थक चर्चा हुई और विजेताओं को सम्मानित किया गया।

योग और पर्यावरण-स्वास्थ्य का दोहरा लाभ
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर 21 जून 2025 को रायपुर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम (पिच-02) में ‘‘योग संगम एवं हरित योग’’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें खिलाड़ियों, विद्यार्थियों और अन्य प्रतिभागियों को योगा मेट वितरित किए गए। इस अवसर पर योग भगाए रोग योगाभ्यास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर भी विशेष बल दिया गया।

खेल जागरूकता-दृष्टिबाधित बालिकाओं के लिए विशेष प्रयास
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस, 23 जून 2025 को रायपुर के एनएबी दृष्टिबाधित बालिका पुनर्वास केन्द्र ‘‘प्रेरणा गुरूकुलम् विद्यापीठ’’ में ‘‘खेलों के प्रति जागरूकता अभियान’’ आयोजित किया गया। आयोग के अध्यक्ष ने बालिकाओं को पैरा ओलंपिक में भागीदारी के लिए प्रेरित किया और उन्हें खेल सामग्री भेंट कर प्रोत्साहित किया गया।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »