पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बदल रही जिंदगी

रायगढ़ के देवराज साहू बने ऊर्जा उत्पादक और दाता

हरित ऊर्जा क्रांति और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक पहल

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने अब आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक और वास्तविक परिवर्तन लाना शुरू कर दिया है। यह योजना केवल बिजली बिल में राहत देने तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

रायगढ़ जिले के मधुबन पारा निवासी देवराज साहू की सफलता इस योजना की उपलब्धियों का एक जीवंत उदाहरण है। कुछ समय पहले तक वे हर माह भारी-भरकम बिजली बिल का भुगतान करने को विवश थे, किंतु प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत अपने मकान की छत पर 3 किलोवॉट का रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित करने के बाद उनकी जीवनशैली में आमूलचूल परिवर्तन आया। जुलाई 2025 में उनके प्लांट से 282 यूनिट बिजली का उत्पादन हुआ, जिससे उन्हें 869 रुपये की छूट प्राप्त हुई और उनका बिजली बिल मात्र 307 रुपये आया। इतना ही नहीं, अब वे बिजली कंपनी को बिजली आपूर्ति कर इसके बदले धन भी प्राप्त कर रहे हैं। अब तक वे कुल 1,755 रुपये की बचत कर चुके हैं।

देवराज साहू का कहना है कि यह योजना केवल आर्थिक मजबूती प्रदान नहीं करती, बल्कि ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत की दिशा में भी एक बड़ा कदम है। सौर ऊर्जा से पर्यावरण संरक्षण और हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिल रहा है। रायगढ़ जिले में अब तक 300 से अधिक घरों की छतों पर सौर पैनल स्थापित किए जा चुके हैं, जिससे सैकड़ों परिवारों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति में मजबूती आई है। यह योजना हरित ऊर्जा क्रांति और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।
आकर्षक सब्सिडी और सरल प्रक्रिया

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को सौर प्लांट लगाने पर आकर्षक सब्सिडी प्रदान की जा रही है। 1 किलोवॉट प्लांट पर 45,000 रुपये, 2 किलोवॉट प्लांट पर 90,000 रुपये तथा 3 किलोवॉट प्लांट पर 1,08,000 रुपये की सब्सिडी उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त, कम ब्याज दर पर बैंक ऋण सुविधा भी दी जा रही है। आवेदन की प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन है। इच्छुक उपभोक्ता पीएम सूर्य घर मोबाइल ऐप, सीएसपीडीसीएल वेबसाइट, मोर बिजली ऐप अथवा टोल फ्री नंबर 1912 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »