केंद्रीय बजट 2026–27 : कौशल, तकनीक और रोजगार से विकसित भारत की मजबूत नींव— कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में तथा केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026–27 विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला एक ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी दस्तावेज है। इस बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि यह बजट युवाओं को कौशल, तकनीक और रोजगार से जोड़ते हुए आत्मनिर्भर भारत की मजबूत आधारशिला रखता है। उन्होंने कहा कि कर्तव्य भवन में प्रस्तुत यह पहला बजट है, जिसमें आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना को केंद्र में रखा गया है। यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और श्रमिक वर्ग के सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा, जिसका सीधा लाभ छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों को मिलेगा।

मंत्री श्री साहेब ने कहा कि बजट में युवाओं के लिए कौशल विकास और रोजगार को विशेष प्राथमिकता दी गई है। स्टार्टअप, एमएसएमई, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन एवं सेवा क्षेत्रों में नए रोजगार अवसर सृजित होंगे। तकनीकी शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट और इंडस्ट्री-लिंक्ड ट्रेनिंग से युवा भविष्य-उन्मुख कौशल से लैस होंगे।

उन्होंने कहा कि एआई, आधुनिक तकनीक और नवाचार को बढ़ावा देकर कार्यबल को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप तैयार करने की ठोस पहल की गई है, जिससे आईटीआई, पॉलिटेक्निक और प्रशिक्षण संस्थानों को नई दिशा मिलेगी। कृषि, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य क्षेत्र, महिला सशक्तिकरण तथा औद्योगिक विकास से जुड़ी घोषणाएं बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन को प्रोत्साहित करेंगी।

अंत में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026–27 ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास’ की भावना को और सुदृढ़ करता है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री  निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट देश को विकसित भारत के लक्ष्य तक अवश्य पहुंचाएगा।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »