गौरेला पेंड्रा मरवाही : मेहनत, हुनर और बिहान के सहयोग से रानू कैवर्त बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल, सालाना आय 2 से 3 लाख रुपये तक

 

मेहनत, हुनर और बिहान के सहयोग से रानू कैवर्त बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल, सालाना आय 2 से 3 लाख रुपये तक

ग्राम पंचायत अंडी विकासखंड मरवाही की श्रीमती रानू कैवर्त आज अपने गांव में महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की प्रेरणादायक मिसाल बन चुकी हैं। कभी सीमित आमदनी के सहारे परिवार चलाने वाली रानू ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन-बिहान से जुड़कर अपने हुनर को आजीविका का मजबूत साधन बनाया और अब एक ‘लखपति दीदी’ के रूप में पहचान बना रही हैं। रानू कैवर्त शिव गुरु महिला स्व-सहायता समूह में सचिव के पद पर हैं। बिहान समूह से मिलने वाली आर्थिक सहायता और मार्गदर्शन को उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से जोड़ते हुए आजीविका के कई साधन विकसित किए। उनके समूह द्वारा सिलाई कार्य, कपड़ों की दुकान, किराना स्टोर, बटेर पालन, देशी मुर्गी पालन और हैचरी का कार्य किया जा रहा है। इन विभिन्न गतिविधियों ने रानू और उनके समूह के लिए आय के नए रास्ते खोले हैं। आज इन कार्यों से उनकी वार्षिक आय लगभग 2 से 3 लाख रुपये तक पहुंच गई है। इससे न केवल उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है, बल्कि उन्हें अपने पैरों पर खड़े होकर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर भी मिला है।

रानू बताती हैं कि स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्हें आर्थिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का अवसर मिला। बिहान समूह से प्राप्त राशि और सहयोग का बेहतर उपयोग करते हुए उन्होंने अलग-अलग आजीविका गतिविधियों को अपनाया। एक ही काम पर निर्भर रहने के बजाय उन्होंने सिलाई से लेकर किराना दुकान और मुर्गी पालन से लेकर हैचरी तक कई व्यवसायों को जोड़ा। उनका यह प्रयास इस बात का उदाहरण है कि यदि महिलाओं को अवसर, संसाधन और सही मार्गदर्शन मिले, तो वे न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति बदल सकती हैं, बल्कि गांव की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती दे सकती हैं। रानू कैवर्त को महतारी वंदन योजना के तहत प्रत्येक माह मिलने वाली राशि भी प्राप्त होती है। नियमित आर्थिक सहायता ने उनके आत्मविश्वास को और मजबूत किया है तथा घरेलू जरूरतों को पूरा करने में सहयोग दिया है। अपनी सफलता के लिए रानू कैवर्त ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »