जसकरण सिंह के पांच गोलों के बावजूद बैलाडीला बुल्स जीत से दूर, संस्कारधानी स्ट्राइकर्स ने 5-5 से ड्रॉ कराया मुकाबला

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में रोमांचक मुकाबला, संस्कारधानी स्ट्राइकर्स ने हासिल किया पहला अंक

जसकरण सिंह बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’, अंकतालिका में बैलाडीला बुल्स चौथे और संस्कारधानी स्ट्राइकर्स पांचवें स्थान पर

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में रोमांचक मुकाबला, संस्कारधानी स्ट्राइकर्स ने हासिल किया पहला अंक

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में रोमांचक मुकाबला, संस्कारधानी स्ट्राइकर्स ने हासिल किया पहला अंक

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में रोमांचक मुकाबला, संस्कारधानी स्ट्राइकर्स ने हासिल किया पहला अंक

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में रोमांचक मुकाबला, संस्कारधानी स्ट्राइकर्स ने हासिल किया पहला अंक

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में आज खेले गए बेहद रोमांचक मुकाबले में संस्कारधानी स्ट्राइकर्स और बैलाडीला बुल्स के बीच मैच 5-5 से ड्रॉ रहा। बैलाडीला बुल्स के जसकरण सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अकेले पांच गोल दागे, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। वहीं, संस्कारधानी स्ट्राइकर्स ने जबरदस्त संघर्ष करते हुए मुकाबला बराबरी पर समाप्त किया और प्रतियोगिता में अपना पहला अंक हासिल किया। शमशेर और चिंगलेनसाना सिंह के नेतृत्व वाली दोनों टीमों को टूर्नामेंट में अब भी अपनी पहली जीत का इंतजार है। यह मुकाबला रोमांचक उतार-चढ़ाव और खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के लिए यादगार बन गया। विधायक धरमलाल कौशिक, सारडा के हेड ऑफ ऑपरेशंस  मनोज शाह और छत्तीसगढ़ जूडो संघ के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी भी इस रोमांचक मैच को देखने मौजूद थे।

मैच के दोनों हाफ में खेल का अलग-अलग रंग देखने को मिला। पहले हाफ में संस्कारधानी स्ट्राइकर्स का दबदबा रहा। आर्यन खेस और आशीष तानी पूर्ति ने शानदार गोल दागकर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। लेकिन दूसरे हाफ में जसकरण सिंह ने अपने आक्रामक खेल से मुकाबले का रुख ही बदल दिया। उन्होंने दो पेनल्टी कॉर्नर और एक पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलते हुए अपनी हैट्रिक पूरी की।

मुकाबले में लगभग हर पांच मिनट में खेल का रुख बदलता नजर आया। एक समय संस्कारधानी स्ट्राइकर्स की टीम बेहद मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही थी और बैलाडीला बुल्स का आक्रमण पूरी तरह बेअसर नजर आ रहा था। लेकिन कुछ ही देर में परिस्थितियां बदल गईं। स्ट्राइकर्स की रक्षापंक्ति दबाव में आ गई, जिसका फायदा उठाते हुए बुल्स ने लगातार दो गोल दागकर स्कोर बराबर कर दिया।

मैच समाप्त होने में केवल पांच मिनट शेष थे और स्कोर 4-4 की बराबरी पर था। ऐसा लग रहा था कि मुकाबला इसी स्कोर पर समाप्त होगा, लेकिन जसकरण सिंह ने एक बार फिर कमाल दिखाया। उन्होंने शानदार टॉमहॉक शॉट लगाकर अपना पांचवां गोल दागा और बैलाडीला बुल्स को 5-4 की बढ़त दिला दी।

हालांकि, संस्कारधानी स्ट्राइकर्स ने हार नहीं मानी। मैच समाप्त होने से महज दो मिनट पहले मिले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्ट्राइकर्स ने स्कोर 5-5 से बराबर कर दिया। इसके बाद निर्धारित समय तक कोई और गोल नहीं हुआ और मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। दोनों टीमों के बीच अंत तक चले कड़े संघर्ष ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

इस ड्रॉ के बाद बैलाडीला बुल्स दो अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर बनी हुई है, जबकि संस्कारधानी स्ट्राइकर्स एक अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। दोनों टीमें अब भी सेमीफाइनल की दौड़ में बनी हुई हैं। पांच गोल दागकर शानदार प्रदर्शन करने वाले जसकरण सिंह को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »