अनुपूरक बजट मोदी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में हमारी सरकार का पहला कदम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

अनुपूरक बजट मोदी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में हमारी सरकार का पहला कदम: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 12,992 करोड़ रूपए से अधिक राशि का द्वितीय अनुपूरक बजट पारित

किसी गरीब परिवार का चूल्हा अब नहीं बुझेगा, सबको अपना पक्का मकान मिलेगा

मोदी जी की गारंटी का मतलब होता है, गारंटी पूरा होने की गारंटी

प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किश्त के लिए अनुपूरक बजट में 3799 करोड़ रूपए का प्रावधान

दो साल के बकाया धान बोनस के लिए अनुपूरक में 3800 करोड़ रूपए का प्रावधान

महतारी वंदन योजना के लिए 1200 करोड़ रूपए, जल जीवन मिशन हेतु 1230 करोड़ रूपए, कृषक जीवन ज्योति योजना हेतु 1123 करोड़ रूपए का प्रावधान

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना हेतु 307 करोड़ रूपए, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हेतु 255 करोड़ से ज्यादा राशि का प्रावधान

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में विशेष अधोसंरचना योजना में 150 करोड़ रूपए, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापना हेतु 250 करोड़ रूपए का प्रावधान

बहनों की सुरक्षा समृद्धि के लिए भाई की तरह रहूंगा तत्पर, पुत्र धर्म का निर्वाह करते हुए बुजुर्गों की सुविधाओं का रखूंगा ध्यान

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 12,992 करोड़ 70 लाख 98 हजार 800 रूपए का द्वितीय अनुपूरक बजट ध्वनि मत से पारित किया गया।
मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने सदन में चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि हमारे घोषणा पत्र में जनता से किए गए वायदों को पूरा करने की शुरूआत, हम इस अनुपूरक बजट के माध्यम से करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 10 वर्ष की उम्र में मेरे सिर से पिता का साया उठ गया था, लेकिन मैं प्रदेश के युवाओं को यह आश्वस्त करना चाहता हूं कि मैं एक पिता और एक पालक के रूप में आपकी बेहतरी के लिए सदैव काम करता रहूंगा। प्रदेश की बहनों की सुरक्षा-समृद्धि के लिए एक भाई की तरह तत्पर रहूंगा। अपने पुत्र धर्म का निर्वाह करते हुए प्रदेश के सभी बुजुर्गों के स्वास्थ्य एवं सुविधाओं के लिए सदैव प्रयासरत रहूंगा। मैं छत्तीसगढ़ के हर नागरिक की बेहतरी के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने में कभी पीछे नहीं हटूंगा। उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता से प्राप्त अभूतपूर्व समर्थन के लिए आम जनता का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया है और मुझे छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा का अवसर दिया है। मुख्यमंत्री की शपथ लिए मुझे कुछ घंटे हुए थे लेकिन मोदी जी की गारंटी का क्रियान्वयन की शुरूआत करने के लिए हमने एक पल की भी देरी नहीं की। क्योंकि मोदी जी की गारंटी का मतलब होता है गारंटी पूरा होने की गारंटी।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »