भारतीय किसान संघ ने किया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आत्मीय अभिनंदन

प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी का आदेश जारी होने से खुशी से झूम उठे किसान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर 3100 रुपये प्रति क्विंटल, प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी का आदेश जारी होने से छत्तीसगढ़ के किसान खुशी से झूम उठे। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर अमल शुरू होने पर भारतीय किसान यूनियन छत्तीसगढ़ ने राज्य अतिथि गृह पहुना में मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का आत्मीय अभिनंदन करते हुए कहा कि किसानों को राज्य में किसान हितैषी सरकार के गठन की प्रतीक्षा थी। किसानों की सरकार के मुखिया  विष्णुदेव साय ने बहुत ही अल्प समय में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की बड़ी गारंटियां पूरी कर दी हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गठित छत्तीसगढ़ राज्य की नई सरकार किसानों के भरोसे का सम्मान कर रही है।

इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री नवीन शेष, प्रदेश कार्यालय मंत्री दुर्गा पाल, महानगर प्रमुख विष्णु वर्मा, महानगर कार्यकारिणी सदस्य डॉ. बोधन साहू सहित पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अभिनंदन किया और राज्य की किसानों की ओर से उनका आभार जताया।

राज्य के किसानों को छत्तीसगढ़ सरकार के इस फैसले से अब प्रति एकड़ के मान से 21 क्विंटल धान 3100 रूपये क्विंटल की दर पर विक्रय से 23,355 रूपए ज्यादा मिलेंगे। इस साल 130 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का अनुमान है। राज्य में लगभग 40 हजार करोड़ रुपए की धान खरीदी होगी। धान बेच चुके किसानों को भी इस आदेश का लाभ मिलेगा। 25 दिसम्बर राष्ट्रीय सुशासन दिवस पर किसानों को 3716 करोड़ रुपए बकाया बोनस का भुगतान किया जाएगा।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »